संत खेतेश्वर की जयंती पर निकली शोभा

 jagdish rajpurohit
संत खेतेश्वर की जयंती पर निकली शोभा यात्राजोधपुर। संत खेतेश्वर ऐसेसंत थे, जिन्होंने हिंसा का विरोध किया। राजपुरोहित समाज को एकजुटता में बांधा। सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने के लिए पहल की। सोमवार को उनकी 101वीं जयंती पर निकली विशाल शोभायात्रा में शहर का इन्हीं रूपों से साक्षात्कार हुआ। बाल्यावस्था में दिए गए संदेशों, शादी के वक्त ब्रह्मचर्य के लिए युवती को बहन बनाना। बकरे की बलि को रुकवाना।
ट्रेन रुकवाकर संत महिमा बताना यह सब झांकियों में था। इस यात्रा की अगुवाई ब्रह्मचर्य ब्रह्म सावित्री सिद्ध पीठ के पीठाधिपति संत तुलछाराम महाराज ने की। शोभायात्रा12वीं रोड से प्रारंभ हुई।जालोरीगेट होते हुए खाड़ाफलसा, आडा बाजार एवं त्रिपोलिया चौराहे से नई सड़क, सोजतीगेट होते हुए रेलवे स्टेशन से सरदारपुरा स्थित समाज के छात्रावास पर पहुंचकर संपन्न हुई।
पचरंगी साफे से अटा शहर
शोभायात्रा में पचरंगी साफे आकर्षण का केंद्र रहे। पूरी यात्रा में राजपुरोहित समाज के लोग सफेद धोती और पचरंग साफे में अनुशासित चल रहे थे। खेतेश्वर जयंती महोत्सव समिति के अध्यक्ष प्रेमसिंह बड़ली की अध्यक्षता में निकली शोभायात्रा में शहर एवं ग्रामीण इलाकों से आए बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
सहरिया नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा
शोभायात्रा के मार्ग में कई जगह बारां जिले से आई सहरिया नृतकों की टोली लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। एक ओर पंजाबी ढोल पर नाचते लोग दूसरी और रंगों से सरोबार सहरियां कलाकारों के नृत्य की प्रस्तुति से लोगों का लोगों ने खूब आनंद लिया।
सामाजिक संगठनों ने स्वागत किया
खेतेश्वर जयंती पर निकली शोभायात्रा का मार्ग में कई जगह सामाजिक, व्यापारिक एवं अन्य संस्थाओं ने स्वागत किया।इसमें राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ कीओर से स्वागत किया गया। इसमें महिला अध्यक्ष रमा ओझा, इंद्रा राजपुरोहित, मंजू कल्ला, प्रेमलता गौड़, महासभा के जिलाध्यक्ष कमल जोशी,पवन आसोपा व जगतनारायण जोशी सहित अनेक लोग शामिल हुए। मार्ग में मुस्लिम समुदायके लोगों ने भी स्वागत कर सांप्रदायिक सौहार्द का परिचय दिया।
शोभायात्रा में इनकी भागीदारी
शोभायात्रा में संत निर्मलदास महाराज, अमृतराम महाराज, चेतनदास महाराज व अमराराम महाराज भी शामिल हुए। इसके साथ समाज के लोगों में लालसिंह गोविंदला, महेंद्र सिंह तिंवरी, विजयसिंह बाड़ा, जवाहरसिंह सांगरियां, डॉ.करणसिंह रास, रामचंद्रसिह बासनी, भंवरसिंह कनाना, चतरसिंह तिवंरी, चैनसिंह भाटेलाई, सतीश भाटेलाई, ओमसिंह, कियान पाल, नरपतसिंह पालड़ी, नारायण सिंह पाल, शैतानसिंह सहित अनेक लोग शामिल हुए।
तुलछाराम महाराज को तलवारभेंट
शिव सेना कमांडो फोर्स के जिला प्रमुख गाइडसिंह इंदा ने तुलछाराम महाराज को जालोरी गेट पर तलवार भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर बाबूलाल सोनी, सुरेश जैन, प्रेमसिंह बड़ली, महेंद्र गहलोत, सत्यनारायण सागर, ताराचंदसोनी, मुकेश हिंदू, राजकुमार जयसवाल, रवि सोनी, साजन गुणपाल, जीतू सोनी, राजेंद्र दाधीच, केशव मंडल सहित कई लोग उपस्थित थे। राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ द्वारा शोभायात्रा में शामिल लोगों के लिए पानी व शर्बत की व्यवस्था की। इस मौके पर रमा ओझा, इंद्रा राजपुरोहित, प्रेमलता गौड़, मंजु कल्ला, संतोष अबोटी, विधायक सूर्यकांताव्यास, कमल जोशी सहित कई लोग उपस्थित थे। विहिप की ओर से सरदारपुरा सी रोड पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इस मौके पर गणपतसिंह कानोडिया, विक्रांत अग्रवाल, प्रकाशराजपुरोहित, मनीष सोलंकी

News by . Mukesh Rajpurohit Dhandhora

No comments:

Post a Comment

Followers